हमारा देश भारत जनसंख्या के मामले में पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर है जबकि क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है। बात करें जीडीपी की तो 3 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत पाँचवे पायदान पर है जबकि प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत 139वें नम्बर पर है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रूपए को डॉलर से एक्सचेंज किया जाता है और आज 27 सितंबर 2020 को 1 डॉलर की कीमत 73.70 रूपए के बराबर है।
जाहिर सी बात है कि भारतीय करेंसी की वैल्यू अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत कम है। अगर विकसित देशों की बात करें तो हम सभी को पता है कि उनकी करेंसी की वैल्यू हमारे रूपए से कहीं ज्यादा है। जैसे अमेरिका, चाइना, ब्रिटेन इत्यादि देशों की करेंसी हमारे रूपए पर भारी है लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जो हमसे भी ज्यादा गरीब हैं लेकिन उनकी करेंसी हमारे रूपए पर भारी है।
आज हम दुनिया के उन्ही सबसे गरीब देशों की करेंसी की तुलना भारतीय रूपए से करेंगे और देखेंगे कि उनके मुकाबले हमारा रूपया कहाँ टिकता है। आगे बढने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि इस पोस्ट में हमने प्रति व्यक्ति आय के आधार पर गरीब देशों की लिस्ट तैयार की है और यह लिस्ट आईएमएफ यानि इन्टरनेशनल मॉनेटरी फन्ड द्वारा जारी की गई है।
सबसे गरीब देशों की मुद्रा से भारतीय रूपए की तुलना
10) मोजाम्बिक (Mozambique)
साउदर्न अफ्रीका का देश मोजाम्बिक दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में पाँचवे स्थान पर है। मोजाम्बिक का क्षेत्रफल 8,01,590 वर्ग किलोमीटर है जबकि इसकी जनसंख्या लगभग 3 करोड़ है। बात करें जीडीपी की तो मोजाम्बिक की जीडीपी $15.372 बिलियन है जबकि प्रति व्यक्ति आय महज 493 डॉलर है। लेकिन करेंसी के मामले में मोजाम्बिक हमारे रूपए पर भारी है। मोजाम्बिक की करेंसी का नाम मोजाम्बिकन मेटिकल है और 1 मेटिकल भारत के 1.02 रूपए के बराबर है।
इसे भी पढें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी वाले देश
9) गाम्बिया (Gambia)
पश्चिमी अफ्रीका का देश गाम्बिया सबसे गरीब देशों की लिस्ट में 16वें स्थान पर है। महज 10,689 वर्ग किलोमीटर में फैले गाम्बिया की जनसंख्या 21 लाख 74 हजार है। जबकि इसकी जीडीपी $1.49 बिलियन है और इसकी प्रति व्यक्ति आय 755 डॉलर है। गाम्बिया की करेंसी का नाम गाम्बियन डलासी है और भारतीय रूपए से इसकी तुलना करें तो 1 डलासी 1.42 रूपए के बराबर है।
8) मॉरिटेनिया (Mauritania)
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ मॉरिटेनिया उत्तर पश्चिम अफ्रीका का देश है। 10,30,000 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या लगभग 44 लाख है वहीं इसकी जीडीपी $5.2 बिलियन है। बात करें प्रति व्यक्ति आय की तो मॉरिटेनिया की औसत पर कैपिटा इनकम 1309 डॉलर है। मॉरिटेनिया की करेंसी का नाम मॉरिटेनियन ओई गुया है और 1 ओई गुया की वैल्यू 1.99 भारतीय रूपए के बराबर है।
इसे भी पढें: भारत के इस गरीब पड़ोसी देश की करेंसी है 1 रूपए के बराबर
7) इथियोपिया (Ethiopia)
सबसे गरीब देशों की लिस्ट में 26वें पायदान पर मौजूद इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका का देश है। 11,04,300 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या लगभग 10 करोड़ 93 लाख है। इथियोपिया के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 1066 डॉलर है जबकि उसकी जीडीपी $103.607 बिलियन है। इथियोपिया की करेंसी को इथियोपियन बिर्र कहते हैं और 1 बिर्र 2 भारतीय रूपए के बराबर है।
6) निकारागुआ (Nicaragua)
सेन्ट्रल अमेरिकी देश निकारागुआ सबसे गरीब देशों की लिस्ट में 45वें स्थान पर है। 1,30,375 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या 64 लाख 86 हजार है। जबकि इसकी जीडीपी $13.380 बिलियन है। निकारागुआ की पर कैपिटा इनकम 1919 डॉलर है। इसकी करेंसी का नाम कोरडोबा है और 1 कोरडोबा 2.12 भारतीय रूपए के बराबर है।
इसे भी पढें: भारत के 10 सबसे बड़े घोटाले, नंबर 1 का नाम आपको चौंका देगा
5) जाम्बिया (Zambia)
रिपब्लिक ऑफ जाम्बिया दक्षिण मध्य अफ्रीका का लैँडलॉक देश है। इसकी जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 74 लाख है वहीं प्रति व्यक्ति आय 1307 डॉलर है। 7,52,618 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जीडीपी $23.946 बिलियन है। सबसे गरीब देशों की लिस्ट में 33वें नम्बर पर मौजूद इस देश की करेंसी का नाम जाम्बियन क्वाच है और 1 जाम्बियन क्वाच 4.06 भारतीय रूपए के बराबर है।
4) लेसोथो (Lesotho)
सबसे गरीब देशों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो की रैंकिंग 34वी है लेकिन महज 30,355 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश करेंसी के मामले में हमारे रूपए पर भारी है। 21 लाख 8 हजार की जनसंख्या वाले लेसोथो की जीडीपी $2.721 बिलियन डॉलर है और प्रति व्यक्ति आय 1413 डॉलर है बात करें करेंसी की तो 1 लेसोथो लोती 4.3 रूपए के बराबर है।
इसे भी पढें: विदेशी कर्ज में डूबे टॉप 10 देश, भारत का रैंक जानकर हैरान हो जाएंगे
3) तजाकिस्तान (Tajikistan)
सेन्ट्रल एशिया का लैँडलॉक देश तजाकिस्तान भले ही सबसे गरीब देशों की लिस्ट में 23वें स्थान पर है लेकिन करेंसी की मजबूती के मामले में यह भारतीय रूपए पर भारी है। 1,43,100 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या 95 लाख 37 हजार है। महज 877 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाले इस देश की जीडीपी $7.350 बिलियन डॉलर है। तजाकिस्तान की करेंसी का नाम तजाकिस्तानी सोमोनी है और 1 सोमोनी 7.14 रूपए के बराबर है।
2) सोलोमन आइलैंड्स (Soloman Islands)
ओसियानिया महाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया के नजदीक मौजूद सोलोमन आइलैँड्स 6 बड़े आइलैँड्स और 900 छोटे आइलैंड्स से मिलकर बना है। इसका क्षेत्रफल महज 28,400 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 6 लाख 52 हजार है। 1978 में ब्रिटेन से आजाद होने के बावजुद भी इस देश पर अभी भी अप्रत्यक्ष रूप से ब्रिटेन की महारानी का शासन है।
इसे भी पढें: आइसलैंड के ये रोचक तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे
$1.479 बिलियन की जीडीपी वाले इस देश की पर कैपिटा इनकम 2262 डॉलर है। सबसे गरीब देशों की लिस्ट में 50वें पायदान पर मौजूद सोलोमन आइलैंड्स की करेंसी का नाम सोलोमन आइलैंड्स डॉलर है। भारतीय करेंसी से इसकी तुलना करें तो 1 सोलोमन आइलैँड्स डॉलर 9.06 रूपए के बराबर है।
1) घाना (Ghana)
रिपब्लिक ऑफ घाना पश्चिम अफ्रीका का देश है। प्रति व्यक्ति आय के आधार पर सबसे गरीब देशों की इस लिस्ट में घाना 51वें नम्बर पर है। घाना का प्रति व्यक्ति औसत आय 2266 डॉलर है। घाना की जीडीपी $69.757 बिलियन है। 3 करोड़ 10 लाख की जनसंख्या वाले इस देश का क्षेत्रफल 2,39,567 वर्गकिलोमीटर है। घाना की करेंसी का नाम घानियन सिडी है। 1 घानियन सिडी को भारतीय करेंसी में एक्सचेंज करें तो यह 12.73 रूपए के बराबर होगी।
अब आप सोच रहे होंगे की भारत की पर कैपिटा इनकम कितनी है और सबसे गरीब देशों में भारत की रैंक कितनी है। तो हम आपको बताना चाहेंगे कि भारत की पर कैपिटा इनकम 2338 डॉलर है और सबसे गरीब देशों की लिस्ट में हमारे देश का स्थान 52वां है।
ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- आइसलैंड के ये रोचक तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे
- चीन के ये रोचक तथ्य शायद आप भी नहीं जानते होंगे
- भारत के 5 सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नम्बर 3 है सबसे अनोखा
- भारत के 5 सबसे भरोसेमंद मित्र देश जो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों