Home Health पेट की समस्याओं से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाए

पेट की समस्याओं से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाए

by admin
pet ki samasya

अक्सर हम सभी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ न कुछ समस्याएं होती रहती है। व्यस्त जीवनशैली, हेल्दी खान-पान की कमी और तनाव के कारण पेट संबंधी बहुत सारी बीमारियां हो जाती हैं जिनमे से मुख्य है पेट खराब होना। इसके कारण हमारे डाइजेशन पर असर पड़ने लगता है। जिसके फलस्वरूप हमे कब्ज और एसिडिटी की प्रॉब्लम से भी दो-चार होना पड़ता है।

Source

इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए हम डॉक्टर के पास जाते हैं और महंगी दवाइयां भी खाते हैं। जिससे हमे राहत तो मिल जाती है लेकिन इसके साथ हीं ज्यादा दवा खाने से इसके साइड इफेक्ट्स के कारण हम दूसरी बीमारी के गिरफ्त में आ जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए हमारे घर में हीं कुछ उपाए मौजूद हैं जिन्हे हम रोज आजमाकर सिर्फ 2 दिन में अपना डाइजेशन सुधार सकते हैं। आइये जानते हैं उस नुस्खे के बारे में जिससे जल्दी और आसानी से पेट ठीक किया जा सकता है।

पेट ठीक करने के घरेलू उपाए:

1) 2 गिलास पानी ले लें और उसमे 2 चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं। अब इसमे आधा चम्मच सौंठ मिलाकर उसे अच्छी तरह से घोलें। अब जो घोल तैयार हुआ है उसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक गर्म करके काढा बना लें। अब इस काढे को 4-4 चम्मच सुबह, दोपहर और शाम को लें। इससे आपका पेट ठीक हो जाएगा।

इसे भी पढें: शहद खाने के ये फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Source

2) आधा चम्मच छोटी हरण का चूर्ण सुबह-शाम शहद के साथ लें। इससे भी पेट साफ होने में मदद मिलेगी।

3) आधा चम्मच बड़ी इलायची के पाउडर में आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाने से भी पेट ठीक रहता है।

4) रोज 2 चम्मच नींबू के रस में 3 चुटकी जायफल पाउडर मिला कर पीने से भी पेट को राहत मिलती है।

5) एक कप पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच सौंफ मिलाकर उसे उबाल लें। गुनगुना होने पर इसे छानकर पी जाएं।

6) रोज हींग के पानी में कपड़ा भिंगोकर नाभि पर 15-30 मिनट तक रखने से भी पेट की बीमारियों में आराम मिलता है।

7) एक चौथाई चम्मच सौंठ, एक चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मिश्री को मिक्स करके सुबह, दोपहर और शाम को खाना पेट के लिए लाभकारी होता है।

8) अगर ये सब नही कर सकते हैं तो दिन भर में 4 ग्लास गुनगुना पानी पिएं। अगर संभव हो तो उसमे आधे नींबू का रस मिला दें। इससे पेट की कई बीमारियां दूर हो जाएंगी।


लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_39]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1