किसी भी इंसान को अपना घर चलाने के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। यहाँ तक कि देश चलाने के लिए भी सरकारों को पैसे की आवश्यकता होती है। हर देश की अपनी-अपनी करेंसी होती है जिसकी वैल्यू अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग होती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश की करेंसी की वैल्यू डॉलर में आंकी जाती है। इससे हमे पता चलता है कि किस देश की करेंसी की वैल्यू बहुत अधिक है तो किस देश की बहुत कम।
आज हम भारत की करेंसी की तुलना उसके पड़ोसी देशों की करेंसी से करेंगे और देखेंगे कि हमारे किस पड़ोसी देश की करेंसी की वैल्यू हमारे रूपए से ज्यादा है।
भारत के पड़ोसी देशों की करेंसी की वैल्यू
1) म्यानमार

भारत के सबसे खास और विश्वसनीय पड़ोसी देशों में से एक है म्यानमार। दोनों देशों के संबन्ध अत्यन्त प्राचीन और गहरे हैं और आधुनिक इतिहास के तो कई अध्याय बिना एक-दूसरे के उल्लेख के पूरे ही नहीं हो सकते। भारत और चीन के बीच मौजूद होने के कारण इस देश का भारत के लिए आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक महत्व बहुत ज्यादा है। म्यानमार की करेंसी का नाम म्यान्मारी क्याट है। भारत के 1 रूपए की कीमत 18.17 म्यानमारी क्याट है। इसका मतलब है कि अगर आप म्यानमार में घूमने जाते हैं तो आपके जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी वाले देश
2) श्रीलंका

हिन्द महासागर के मोती के नाम से प्रसिद्ध हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका की करेंसी का नाम भी रूपिया है। महज 2 करोड़ 18 लाख की आबादी वाले इस देश का क्षेत्रफल 65,610 वर्ग किलोमीटर है। श्रीलंका एक बहुत ही खुबसूरत आइलैँड देश है। 5 सितंबर 2020 को भारत के 1 रूपए की कीमत 2.53 श्रीलंकन रूपिया के बराबर थी। इसका मतलब है कि अगर आप श्रीलंका घूमने जाते हैं तो आपके जेब पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा।
3) पाकिस्तान

भारत के पश्चिमी छोर पर मौजूद हमारे चिरप्रतिद्वन्दी देश पाकिस्तान की करेंसी का नाम भी रूपिया है। यूं तो पाकिस्तान की जीडीपी में लगातार गिरावट आई है और उसे कई देशों से कर्ज भी लेना पड़ा है। भारी कर्ज में दबे होने के कारण पाकिस्तान के रूपए में भी लगातार गिरावट आई है।
इसे भी पढें: पाकिस्तान के 20 अजीब रोचक तथ्य जो शायद ही आप जानते होंगे
यही कारण है कि आज भारत के 1 रूपए की कीमत 2.27 पाकिस्तानी रूपए के बराबर है। पाकिस्तान की अभी जो स्थिति है उसे देखकर यही लग रहा है कि आने वाले समय में भी पाकिस्तान के रूपए में गिरावट जारी रहेगी।
4) नेपाल

एक समय हमारा सबसे भरोसेमंद पड़ोसी देश रहा नेपाल की करेंसी का नाम नेपाली रूपया है। हालांकि हाल के समय में भारत और नेपाल के रिश्तों में कड़वाहट आई है। नेपाल में ऐसे कई तीर्थस्थल हैं जो भारत के हिन्दुओं के लिए देवभूमि से कम नहीं है।
भले ही दोनों देशों के बीच कड़वाहट पैदा हो गई हो लेकिन अभी भी सबसे ज्यादा भारतीय लोग नेपाल की यात्रा पर ही जाते हैं। 5 सितंबर 2020 तक भारत के एक रूपए की कीमत 1.60 रूपए थी। इस कारण नेपाल की यात्रा पर गए लोगों को वहाँ चीजें सस्ती मिल जाती हैं।
5) बांग्लादेश

भारत के पूर्वी छोर पर बसा बांग्लादेश एक समय भारत का ही हिस्सा हुआ करता था। बांग्लादेश की करेंसी का नाम टका है। भारत का एक रूपया 5 सितंबर 2020 तक 1.16 बांग्लादेशी टका के बराबर है। पिछले साल कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ाई थी कि बांग्लादेशी टका की कीमत भारत के 1 रूपए के बराबर हो गई है। हालांकि बाद में ये खबर झूठी निकली थी।
इसे भी पढें: भारत के 10 सबसे बड़े घोटाले, नंबर 1 का नाम आपको चौंका देगा
6) अफगानिस्तान

हाल के दिनों में हमारे विश्वसनीय पड़ोसी देश के रूप में उभरे अफगानिस्तान की करेंसी का नाम अफगानी है। यह देश भले ही गरीब है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अफगानिस्तान की करेंसी भारतीय करेंसी के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत है।
हालांकि हाल के दिनों में अफगान के अफगानी में गिरावट आई है लेकिन फिर भी भारत के 1 रूपए की कीमत 1.05 अफगानी है यानि अगर आप अफगानिस्तान में जाते हैं तो आपको भारत और अफगानिस्तान के मार्केट में कीमतों में ज्यादा फर्क नजर नहीं आएगा।
7) भूटान

भारत के उत्तर-पूर्व में बसा देश भूटान भारत के छोटे भाई के समान है। भूटान हमेशा से भारत का सबसे विश्वसनीय पड़ोसी रहा है। पहाड़ों पर बसा यह देश सांस्कृतिक और धार्मिक तौर पर तिब्बत से जुड़ा है लेकिन भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर वर्तमान में यह देश भारत के करीब है।
इसे भी पढें: भारत के तिरंगे से मिलते-जुलते हैं इन देशों के राष्ट्रीय ध्वज
भूटान की मुद्रा का नाम भूटानी नेगुलत्रम है। नेपाल की तरह ही भूटान में भी भारतीय मुद्रा स्वीकार की जाती है। भूटानी नेगुलत्रम की कीमत भारतीय रुपए के बराबर है यानि भारत के एक रुपए की कीमत 1 भूटानी नेगुलत्रम के बराबर है। ये मुद्रा हाल के बरसों में कभी भारतीय रुपए के सामने कमजोर नहीं पड़ी है।
8) चीन

दुनिया का सबसे धोखेबाज देश चीन भी हमारे पड़ोसी देशों में शामिल है। हाल के दिनों में चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा करने की बहुत कोशिश की है जिसका मुँहतोड़ जवाब हमारी सरकार और सेना ने दिया है। चीन की विस्तारवादी नीति के कारण उसके सभी पड़ोसी देश चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं जिससे चीन की करेंसी में लगातार गिरावट आ रही है। चीन की करेंसी का नाम चाइनीज युवान है और यह भारत के रूपए से कहीं ज्यादा मजबूत है। 1 चाइनीज युवान की कीमत 10.70 भारतीय रूपए के बराबर है यानि भारत का एक रूपया 0.093 चाइनीज युवान के बराबर है।
ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- आइसलैंड के ये रोचक तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे
- चीन के ये रोचक तथ्य शायद आप भी नहीं जानते होंगे
- भारत के 5 सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नम्बर 3 है सबसे अनोखा
- भारत के 5 सबसे भरोसेमंद मित्र देश जो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं
- जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों