Home Bollywood बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर 2019 में Bollywood की 10 सुपरहिट मूवीज

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर 2019 में Bollywood की 10 सुपरहिट मूवीज

by admin

हर साल बॉलिवुड में सैकड़ो मूवीज रिलीज होती है। उनमे से कुछ हीं मूवीज ब्लॉकबस्टर या सुपरहिट होती है बाकी सारी या तो फ्लॉप या फिर एवरेज साबित होती है। हर साल की तरह 2019 में भी बहुत सारी फिल्में रिलीज हुई जिनमे से कुछ ही फिल्में सुपरहिट हुई। आज हम आपको बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के हिसाब से 2019 की 10 सबसे सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएंगे।


2019 की सुपरहिट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


10) केसरी (Kesari)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Source

केसरी फिल्म की कहानी सारागढी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। इस युद्ध मे 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों ने आखिरी दम तक करीब 10 हजार अफगान सैनिकों का मुकाबला किया था। सच्ची घटना पर बनी अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला। लगभग 100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने पूरे देश भर में 183.8 करोड़ की कमाई की, जबकि विदेशों के कलेक्शन को भी जोड़ दिया जाए तो केसरी 208.8 करोड़ रूपए के साथ बॉलिवुड की हिट फिल्मों में से एक साबित हुई।

इसे भी पढें: 2019 में सबसे ज्यादा कमाने वाले Top 10 फेमस सेलिब्रिटी

9) सुपर 30 (Super 30)

पटना में सुपर 30 नाम से आईआईटी कोचिंग इंस्टीट्युट चलाने वाले आनंद कुमार के ऊपर बनी ये फिल्म भी दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म में आनंद कुमार के संघर्षों को दिखाया गया है कि कैसे उन्होने बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों से टक्कर लेकर गरीब बच्चों के आईआईटी में एडमिशन के सपने को साकार किया। इस फिल्म में ॠतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को बखूबी निभाया है। यह फिल्म सिर्फ 60 करोड़ रूपए के बजट से बनी थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 210 करोड़ रूपए का रहा जिसमे से 171 करोड़ रूपए की कमाई भारत से ही हुई।

8) टोटल धमाल (Total Dhamaal)

अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारों से सजी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। चूँकि हमारे देश में किसी भी फिल्म को फ्लॉप या सुपरहिट घोषित करने के लिए उसका कुल बजट और कलेक्शन का अंतर देखा जाता है। टोटल धमाल का कुल बजट लगभग 105 करोड़ रूपए का था जबकि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 232.18 करोड़ रहा। भारत में इस फिल्म ने 183.68 करोड़ रूपए का बिजनेस किया। कमाई के हिसाब से देखा जाए तो ये फिल्म सुपरहिट रही।

7) गल्ली बॉय (Gully Boy)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Source

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत ये फिल्म एक बहुत ही अच्छा मैसेज देती है। आज के समय में जब परेशानियों से घबरा कर लोग दुनिया छोड़ देने की सोचने लगते हैं ऐसे में इस फिल्म को देखकर लोगों को कुछ तो इन्सपिरेशन मिला होगा। फिल्म के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि हर किसी में टैलेंट होता है, बस जरूरत है उसे पहचानकर उसे निखारने की। बात करें कलेक्शन की तो इस फिल्म का बजट सिर्फ 60 करोड़ रूपए था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी टोटल कमाई 235.7 करोड़ की रही जिसमे से भारत में ही इस फिल्म को 164.7 करोड़ रूपए मिल गए।

6) मिशन मंगल (Mission Mangal)

भारत के पहले मंगल मिशन पर बनी ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन फिर भी कलेक्शन के मामले में ये बॉलिवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई। महज 40 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया जबकि सिर्फ भारत में ही इस फिल्म की कमाई 236 करोड़ की हुई थी। इसके अलावा मिशन मंगल रिलीज के दिन ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की तीसरी फिल्म भी है। पहले दिन इस मूवी ने 29.16 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

इसे भी पढें: देखिए अक्षय कुमार के 20 मशहूर डायलॉग्स हिन्दी में

5) हाउसफुल-4 (Housefull-4)

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल जैसे स्टारों से सजी हाउसफुल सीरिज की इस चौथी फिल्म ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट पर बनी इस फिल्म का शुरूआती बजट 75 करोड़ रूपए था लेकिन बाद में यह बढते-बढते 150 करोड़ रूपए को पार कर गया। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कुल 296 करोड़ रूपए की कमाई की जिसमे भारत से 247 करोड़ रूपए आए। कुल मिलाकर इस फिल्म को भी कमाई के मामले में सुपरहिट की कैटेगरी में रखा गया है।

4) भारत (Bharat)

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म भारत भी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। 1947 के बंटवारे में बिछड़े परिवार के पुनर्मिलन की कहानी पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने उसके गाने के कारण ज्यादा पसंद किया। इस फिल्म का बजट 165 करोड़ का था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 321 करोड़ रूपए का हुआ जबकि अपने देश में इस फिल्म ने 251 करोड़ रूपए कमाए जो इसे सुपरहिट की कैटेगरी में रखने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा यह साल की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने पहले ही दिन जबर्दस्त कमाई की थी। सिर्फ सल्लू के नाम पर ही इस फिल्म ने पहले दिन 42.3 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

3) उड़ी – द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri – The Surgical Strike)

2019 की शुरूआत में ही रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय सेना के शौर्य पर आधारित थी। इसे लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवीज की लिस्ट में डाल दिया गया यानि एक ऐसी मूवी जिसे आप कभी भी देखें आपको हमेशा ही ये मूवी पसंद आएगी। सिर्फ 70 करोड़ रूपए की लागत से बनी इस फिल्म ने अकेले भारत में ही 293.75 करोड़ रूपए की कमाई की जबकि वर्ल्डवाइड इसने 341.75 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया।

2) कबीर सिंह (Kabir Singh)

कबीर सिंह को आप साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सियल फिल्म भी कह सकते हैं और शायद इसी कंट्रोवर्सी के कारण यह फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई। शाहिद कपूर के लीड रोल वाली ये फिल्म असल में तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रिमेक है। अगर ये कहा जाए कि अर्जुन रेड्डी की स्टोरी को पूरा का पूरा कॉपी कर दिया गया है तो गलत नहीं होगा। बहरहाल सिर्फ 55 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 377 करोड़ रूपए की जबर्दस्त कमाई की जिसमे सिर्फ भारत में ही इस फिल्म ने 330 करोड़ रूपए कलेक्ट किए।

1) वॉर (War)

ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म असल में एक ऐक्शन पैक्ड मूवी है। अगर आपको ऐक्शन फिल्में पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। वॉर को भी 2019 का ब्लॉकबस्टर फिल्म कहा जाए तो गलत नहीं होगा। रिलीज के दिन ही इस फिल्म ने 51.6 करोड़ रूपए की धमाकेदार कमाई की थी। 150 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 471 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया जबकि भारत में इसका कलेक्शन 375 करोड़ रूपए का रहा।

हो सकता है कि साल खत्म होने तक इस लिस्ट में सलमान की दबंग 3 में शामिल हो जाए। आज 27 दिसंबर को ये वीडियो बनाने के वक्त दबंग 3 की टोटल कमाई 197 करोड़ रूपए हो चुकी है। ऐसे में संभव है कि ये फिल्म भी साल के टॉप 10 सुपरहिट मूवीज की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।


ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_45]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1