बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। राज्य में 29 नवंबर तक विधानसभा का कार्यकाल है। इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है।

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2020) की तारीखों (Bihar Election Date) का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी, 7 नवंबर को आखिर फेज की वोटिंग होगी। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने पूरा चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। इसी के साथ सूबे की 243 विधानसभा सीटों पर कब-कब वोटिंग (Bihar Me Kab Hogi Voting) होगी ये साफ हो गया है। चुनावी कार्यक्रम (Bihar Elections Schedule 2020)
बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा शिड्यूल (Bihar Assembly Election Full Schedule)
बिहार में तीन फेज में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे फेज का चुनाव 3 नवंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले फेज में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में बिहार की बाकी सभी 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
किस जिले में कब होंगे चुनाव
- पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव, 31 हजार पोलिंग स्टेशन। पहले चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव- भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 28 अक्टूबर को चुनाव होंगे।
- दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव, 42 हजार पोलिंग स्टेशन। दूसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव : उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में 3 नवम्बर को चुनाव होंगे।
- तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव, 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन। तीसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव : बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में 7 नवम्बर को चुनाव होंगे. पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में 7 नवम्बर को चुनाव होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव की गाइडलाइन्स
बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की संख्या घटाते हुए इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाताओं की संख्या तय की है। आयोग ने कोरोना काल में होने वाले इन चुनावों के लिए बड़ी तैयारी की है। इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा।
सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा। 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे। इसके अलावा कोरोना पीडित भी मतदान के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे।
इसे भी पढें: जानिए अभी लोकसभा चुनाव हुए तो किस पार्टी की बनेगी सरकार
इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा। डूर टू डूर कैंपेन में सिर्फ पांच लोग ही जा सकेंगे। इस बार नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भी भरा जाएगा, डिपोजिट को भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा। नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे। प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी।
सियासी दलों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
चुनाव आयोग ने बताया कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकेंगे, हालांकि, उनकी संख्या पांच से ज्यादा नहीं होगी। उम्मीदवार को नामांकन के दौरान दो वाहन ही ले जाने की इजाजत होगी। नामांकन पत्र ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं। इसके अलावा चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल माध्यम से ही होगा।
ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- भारत के 10 सबसे बड़े घोटाले, नंबर 1 का नाम आपको चौंका देगा
- के जे राव: बिहार विधानसभा चुनाव 2005 का असली ‘महानायक’, जिसके नाम से थर-थर कांपते थे बूथ लुटेरे
- जानिए लोग क्यों मोदी के मन की बात पर उतार रहे हैं अपना गुस्सा
- भारत के 10 सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, No 1 का नाम चौंकाने वाला
- MOTN: जनता ने बताया नरेन्द्र मोदी के बाद कौन होगा अगला पीएम