Home Ajab Gajab 10 ऐसे देश जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं

10 ऐसे देश जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं

by admin

अगर आप सभी से पूछा जाए कि भारत के पासपोर्ट पर आप किस देश में बिना वीजा के जा सकते हैं तो आपका जवाब होगा नेपाल और भूटान। इन दोनों देशों के अलावा अगर तीसरे देश के बारे में पूछा जाए तो शायद ही आप बता पाएंगे। आज हम आपको ऐसे कुछ और देशों के बारे में बताएंगे जहां या तो वीजा लगता ही नहीं है या वहां पर भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मौजूद है यानि उस देश के एयरपोर्ट पर उतरिए और आपको टूरिस्ट वीजा मिल जाएगा।

अगर आप कहीं विदेश में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढिएगा। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि वीजा फ्री देशों की लिस्ट में कौन से देश में घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह मौजूद है और किस देश में जाने पर आपके जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। चलिए जानते हैं ऐसे 10 देशों के बारे में।


टॉप 10 वीजा फ्री देश


1) नेपाल (Nepal)

नेपाल, भारत का सबसे खास पड़ोसी देश है। भारत और नेपाल की सभ्यता और संस्कृति में ज्यादा फर्क नहीं है। यही कारण है कि भारतीयों को नेपाल अपने दूसरे घर जैसा लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि नेपाल जाने के लिए आपको वीजा तो क्या पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। प्राकृतिक सुन्दरता से भरे इस देश में आपके घूमने के लिए बहुत ही एक से बढकर एक जगह मौजूद है।

इनमे से पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुर, बोधनाथ स्तूप, मुक्तिनाथ मंदिर इत्यादि प्रमुख हैं। इसके अलावा काठमांडु शहर से 29 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ककनी नामक एक खूबसूरत जगह स्थित है। यहां से आप हिमालय का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। 18 जनवरी 2020 तक भारत के 1 रूपए की कीमत 1.60 नेपाली रूपए के बराबर है यानि यहां घूमने-फिरने से भी आपके जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढें: दुनिया के सबसे खतरनाक देश इजराइल के रोचक तथ्य

2) भूटान (Bhutan)

पहाड़ों की गोद में बसा भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है। सबसे शांत और खुशहाल देशों में से एक भूटान अपने खुबसूरत बौद्ध मॉनेस्ट्री के लिए जाना जाता है। भूटान में भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक ग्रेट बुद्ध डोरडेन्मा शाक्यमुनि बुद्ध प्रतिमा वहां मौजूद है। इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 177 फीट यानि 54 मीटर है। पहाड़ों पर बसा यह देश अपनी प्राकृतिक हरियाली के लिए भी जाना जाता है।

एडवेंचर के शौकीन लोग यहां के पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने आते हैं। यहां देखने लायक जगहों में विशाल ताशिचो डोजोंग और किलेदार मठ इत्यादि प्रमुख है। यहाँ भी जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। भारत का एक रूपया यहां के 1 भूटानी करेंसी के बराबर है। इसका मतलब यहां भी घूमना आपके लिए ज्यादा महंगा साबित नहीं होगा।

3) फिजी (Fiji)

फिजी प्रशांत महासागर में स्थित लगभग 300 छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है। खूबसूरत बीचों वाला यह देश पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस देश में भी जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। फिजी में आप नादी, यहां की राजधानी सूवा और लाबासा जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं। भारतीय पासपोर्ट पर आप बिना वीजा के यहां 4 महीने तक घूम सकते हैं। हालांकि भारतीयों के लिए यह देश घूमने के लिहाज से बहुत महंगा है क्योंकि एक फिजियन डॉलर की कीमत 32.84 भारतीय रूपए के बराबर है।

इसे भी पढें: अजब-गजब: दुनिया के 6 ऐसे देश जहाँ रात नहीं होती

4) कंबोडिया (Cambodia)

दक्षिण पूर्व एशियाई देश कंबोडिया को लोग अंकोरवाट मंदिर के लिए जानते है। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मंदिर आज भी संसार का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है। यहां भारतीयों को एयरपोर्ट पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल जाती है। भारत का एक रूपया 57.19 कम्बोडियन राइल के बराबर है। इसलिए इस देश में घूमना आपको ज्यादा महंगा नहीं पड़ना चाहिए।

5) थाईलैंड (Thailand)

थाईलैंड में भी आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। हालांकि इस वीजा की अवधि 15 दिनों तक के लिए ही मान्य होती है। इस देश में घूमने के लिए बहुत ही खुबसूरत जगहें मौजूद है जैसे मरीन पार्क, पट्टाया बीच और सफारी इत्यादि। यहां के मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन के करतब आपको हैरान कर देंगे। हालांकि इस देश में भी घूमने के लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि 1 थाई बाट की कीमत 2.34 भारतीय रूपए के बराबर है।

इसे भी पढें: जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों

6) मकाऊ (Macau)

यह चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। चीन के अंडर में होने के बावजूद भी मकाऊ की अपनी पुलिस, कानून व्यवस्था और मुद्रा है। यहां भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री है यानि आपको वीजा लेने की जरूरत नहीं है बस आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए। यहां भी घूमने के लिए बहुत ही दर्शनिय स्थल भी है जिसे मकाउ टावर, सेनाडो स्क्वायर, माउंट फोर्ट्रेस इत्यादि। यहां की करेंसी का नाम मकाउनिज पटाका है और 1 मकाउनिज पटाका की कीमत 8.88 भारतीय रूपए के बराबर है।

7) मालदीव्स (Maldives)

Visa free country

Source

खुबसूरत द्वीपों का देश मालदीव्स भी भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल ऑफर करता है। दुनिया के सबसे खुबसूरत देशों में से एक मालदीव में जमीनी हिस्सा बहुत कम है जिस कारण यहां दुनिया भर से लोग वाटर स्पोर्ट को एंजॉय करने के लिए आते हैं। स्कूबा डाइविंग के लिए यह सबसे बेस्ट प्लेस है। यहां भी घूमने के लिए आपको अच्छे-खासे पैसे खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि 1 मालदीवियन रूफिया की कीमत 4.60 भारतीय रूपए के बराबर है।

इसे भी पढें: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, सिर्फ 27 लोग रहते हैं यहाँ

8) मॉरीशस (Mauritius)

भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है। यहां भारतीयों की संख्या भी अच्छी-खासी है। प्राकृतिक रूप से खुबसूरत इस देश में आपको सारी चीजें व्यवस्थित तरीके से मिलेंगी। यहां की चौड़ी, साफ−सुथरी सड़कें तथा यातायात व्यवस्था सैलानियों का मन मोह लेती हैं। हालांकि मॉरीशस में खाने−पीने की हर चीज बहुत महंगी हैं क्योंकि यहां घी, दूध, मक्खन, सब्जियां, अनाज, कपड़े आदि सब कुछ विदेशों से आयात किया जाता है। यहां के एक मॉरिशियन रुपए की कीमत भारत के 1.95 रूपए के बराबर है।

9) अल साल्वाडोर (El-Salvador)

सेंट्रल अमेरिका में बसा यह देश भी बहुत खूबसूरत है। अल साल्वाडोर के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है जो 3 महीनों के लिए मान्य होता है। 90 दिनों का यह परमिट देश के ज्यादातर हिस्सों में घूमने की इजाजत देता है। प्राकृतिक हरियाली से भरपूर इस देश में अमेरीकी डॉलर चलता है और 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत 71.20 रूपए के बराबर है।

10) हांगकांग (Hongkong)

वीजा ऑन अराइवल

Source

हांगकांग चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है जिसकी अपनी मुद्रा और अपनी कानून व्यवस्था है। यहां भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की व्यवस्था है। विश्व के सबसे महंगे शहरों में शामिल हांगकांग का डिजनी लैंड, विक्टोरिया पीक, विक्टोरिया हार्बर, ऑसियन पार्क, जायंट बुद्धा एंड पो लीं मोनेस्ट्री दर्शनीय स्थलों में से एक है। वैसे तो 1 हांगकांग डॉलर की कीमत 9.15 भारतीय रूपए के बराबर है लेकिन यहां घूमने के लिए आपके बैंक में अच्छा-खासा बैलेंस मौजूद होना चाहिए।

इस पोस्ट में बताए गए सभी करेंसीज के एक्सचेंज रेट 18 जनवरी 2020 तक के हैं। अगर आप इन देशों में घूमने जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इन देशों की एंबेसी में जाना होगा या संबंधित देश से संपर्क करना पड़ेगा, ताकि यह जान सकें कि विदेश यात्रा से जुड़ी किसी नीति या नियम में बदलाव तो नहीं किया गया, क्योंकि हर देश समय-समय पर इमिग्रेशन पॉलिसी बदलता रहता है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।


आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_51]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1