Home Education भारत का सबसे बड़ा, सबसे लम्बा और सबसे चौड़ा, RRB, SSC, Banking Questions

भारत का सबसे बड़ा, सबसे लम्बा और सबसे चौड़ा, RRB, SSC, Banking Questions

by admin
भारत का सबसे बड़ा

RRB/PCS/SSC/Banking एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत का सबसे बड़ा, सबसे लम्बा और सबसे ऊँचा जैसे विषयों पर आधारित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है। अतः इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लाए हैं भारत में सबसे बड़ी झील, नदी, जिला और प्रदेश इत्यादि के बारे में 50 प्रश्न और वो भी पूरी डिटेल के साथ। ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को आज ही सब्सक्राइब करें।


भारत का सबसे बड़ा, सबसे लम्बा और सबसे चौड़ा


भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है? – गंगा

भारत में गंगा नदी की लम्बाई 2525 किलोमीटर (1593 मील) है। गंगा उत्तराखंड में मौजूद गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है और उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल इत्यादि राज्यों से होकर बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां से वह बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।


भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन-सी है? – ब्रह्मपुत्र

यह नदी तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है और असम की घाटी में दिहांग और लोहित नदियों से जुड़ती है, जहां इसकी चौड़ाई लगभग 24-26 ​​किलोमीटर हो जाती है।


भारत का सबसे ऊँचा दरवाजा – बुलन्द दरवाजा (फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश)

बुलन्द दरवाजा 53.63 मीटर ऊँचा और 356 मीटर चौडा़ है। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है।


भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? – के-2 (गॉडविन ऑस्टिन)

8,611 मीटर (28,251 फ़ुट) की ऊँचाई वाली यह चोटी माउंट एवरेस्ट के बाद पृथ्वी की दूसरी उच्चतम पर्वत चोटी है।


इसे भी पढें: आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे अजीबोगरीब सवाल, जान कर चौंक जाएंगे आप


भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? – माउंट एवरेस्ट (नेपाल)

सबसे ऊँचा झरना या जलप्रपात कौन-सा है? – कुंचिकल झरना (कर्नाटक)

यह झरना कर्नाटक में शिमोगा जिले की वराही नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 455 मीटर (1,493 फीट) है।


भारत का सबसे लंबा सड़क पुल कौन-सा है? – भूपेन हजारिका सेतु या ढोला-सदिया सेतु।

इस पुल का उद्घाटन 26 मई 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह 9.15 किलोमीटर (5.69 मील) लम्बा सेतु लोहित नदी को पार करता है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक मुख्य उपनदी है।


भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग कौन-सी है? – ‘चेनानी – नैशारी सुरंग (जम्मू-कश्मीर)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 9 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का 2 अप्रैल 2017 को उद्घाटन किया था। एनएच-44 पर बनी यह सुरंग जम्मू को श्रीनगर से जोड़ती है और इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय में दो घंटे तक की बचत होती है।


भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म कहाँ है और कौन-सा है? – गोरखपुर का रेलवे प्लेटफार्म

इस प्लेटफॉर्म की लम्बाई 1355 मीटर है और यह भारत ही नहीं विश्व का भी सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म है।


भारत में सबसे तेजगति से चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18)

वन्दे भारत ट्रेन की स्पीड 160 से 180 किमी प्रतिघंटा है।


भारत का सबसे बड़ा म्यूजियम कौन-सा है? – इंडियन म्यूजियम (कोलकाता)

भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग कौन-सी है? – पीर पंजाल सुरंग या बनिहाल रेल सुरंग (जम्मू-कश्मीर)

इस रेल सुरंग की लम्बाई 11.215 किमी (7 मील) है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे में स्थित है। यह कस्बा उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला में है जिस कारण इसे पीर पंजाल सुरंग भी कहा जाता है। औसत रफ़्तार पर पीर पंजाल रेल सुरंग से किसी भी रेलगाड़ी निकलने में 9 मिनट 30 सैकिंड लगते हैं।


इसे भी पढें: आईएएस के इंटरव्यू में पूछा पहले मुर्गी आयी या अंडा, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान


भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौन-सा है? – अरिनगर अन्ना जुलॉजिकल पार्क (चेन्नई)

यह चिड़ियाघर 1490 एकड़ मे फैला हुआ है। इसके साथ ही 228 एकड़ में फैला एक पशु – पक्षियों के पुनर्वास और बचाव Center भी शामिल है। इस Zoo को आधिकारिक रूप से भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर घोषित किया गया है। इस Zoo में 2017 के आंकड़े के अनुसार 2302 पशु – पक्षी मौजूद हैं। यहां कुल 169 प्रजातियां हैं। इस Zoo में मुख्य रूप से बाघ, चीता, शेर, जंगली कुत्ता, नील गिरी लंगूर, हिरन, भालू, मगरमच्छ, सांप इत्यादि मौजूद हैं।


भारत की सबसे लंबी सड़क कौन-सी है? – राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH 44)

यह सड़क श्रीनगर से शुरू होती है और कन्याकुमारी में समाप्त होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से होकर गुजरता है।

एनएचडीपी  के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को एनएच 44 में शामिल किया गया है और इसे आधिकारिक तौर पर 3,745 किमी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इसका मतलब इस राजमार्ग की लम्बाई 3,745 किमी है।


भारत का सबसे ऊँचा बाँध कौन-सा है? – टिहरी बाँध

उत्तराखंड के भागीरथी नदी पर बने इस बाँध की ऊँचाई 261 मीटर और 575 मीटर चौड़ा है और यह दुनिया का आठवाँ सबसे ऊँचा बाँध है। इस बांध के जलाशय का प्रयोग सिंचाई, जल आपूर्ति और 1,000 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन के लिए होता है।


भारत का सबसे लंबा बाँध कौन-सा है? – हीराकुंड बाँध (महानदी, ओड़िशा)

इस बाँध की कुल लम्बाई लगभग 26 किमी (16.03 मील) है जबकि मेन बांध की लम्बाई 4.8 किमी (3.0 मील) है।


भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन-सा है? – थार का रेगिस्तान

थार मरुस्थल भारत के उत्तरपश्चिम में तथा पाकिस्तान के दक्षिणपूर्व में स्थित है। यह अधिकांश तो राजस्थान में स्थित है परन्तु कुछ भाग हरियाणा, पंजाब, गुजरात और पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों में भी फैला है। दोनों देशों में मिलाकर यह रेगिस्तान कुल 2 लाख वर्ग किमी के एरिया में फैला हुआ है। इसके अलावा यह दुनिया का 17वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है।


भारत का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सा है? – सुंदरवन डेल्टा (प. बंगाल)

यह डेल्टा भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदी पर स्थित है। सुंदरवन डेल्टा प्रसिद्ध बंगाल टाईगर का निवास स्थान भी है।


भारत का सबसे बड़ा गुंबद कौन-सा है? – गोलगुंबद (बीजापुर)

कर्नाटक के बीजापुर शहर में स्थित यह गुम्बद बीजापुर के सुल्तान रहे मुहम्मद आदिल शाह का मक़बरा है। यह विश्व का दूसरा सबसे बडा़ गुम्बद भी है। इसका निर्माण सन 1656 ईस्वी में किया गया था। यह मकबरा 1,700 वर्ग मीटर (18,000 वर्ग फुट) में फैला हुआ है।


भारत की सबसे बड़ी मीनार कौन-सी है? – कुतुबमीनार (दिल्ली)
इस मीनार की ऊँचाई 73 मीटर है और यह दुनिया की सबसे बड़ी ईंटो की मीनार है। दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली भाग में स्थित है।


भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील कौन-सी है? – वुलर झील (श्रीनगर)

कुछ वर्ष पूर्व तक वुलर एशिया की मीठे पानी की सबसे बडी झील हुआ करती थी, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण इसका कुछ हिस्सा सूख चुका है जिस कारण इससे एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील का तमगा छीन चुका है। यह झील भारत के उत्तरी राज्य जम्मू एवं कश्मीर के बांडीपोरा जिले में स्थित है।

वूलर झील झेलम नदी में बनी हुई एक झील है जिस की अधिकतम लंबाई 16 किलोमीटर तक है और अधिकतम चौड़ाई 9.6 किलोमीटर है। यह झील लगभग 46 फीट तक गहरी है।


भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन-सी है? – गोविन्द सागर

यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मानव-निर्मित झील है। इसका नाम सिखों के दशम गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है। यह झील सतलज नदी पर भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण बनी थी। इसकी लम्बाई लगभग 90 किलोमीटर है और इसका एरिया 170 वर्ग किलोमीटर है।


भारत की सबसे ऊँची मूर्ति कौन-सी है? – स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात)

यह भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति है। नर्मदा के किनारे सरदार सरोवर बांध पर बने इस मूर्ति की कुल ऊंचाई 182 मीटर यानि 597 फीट है और अगर इसके आधार को जोड़ दिया जाए तो इस प्रतिमा की कुल ऊंचाई 790 फीट है। यह भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है।


भारत में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है? – मासिनराम (मेघालय)
भारत के मेघालय में मासिनराम का नाम दुनिया में सबसे ज़्यादा नमी वाले जगह के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। यहां औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर होती है।


भारत का सबसे महंगा शहर कौन-सा है? – मुंबई (महाराष्ट्र)

अगर विश्व की बात करें तो हांगकांग दुनिया का सबसे महंगा शहर है।


भारत का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन-सा है? – इंदिरा गाँधी स्टेडियम (नई दिल्ली)

इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 14,348 है।


सबसे अधिक वन वाला राज्य कौन-सा है? – मध्य प्रदेश
● भारत का सबसे बड़ा केप्टी लीवरपुल कौन-सा है? – हावड़ा ब्रिज (कोलकाता)
● भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर कौन-सा है? – एलोरा (औरंगाबाद), महाराष्ट्र
● भारत की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है? – हिमालय
● भारत में पशुओं का सबसे बड़ा मेला कहाँ लगता है? – सोनपुर (बिहार)
● भारत की सबसे लंबी नहर कौन-सी है? – इंदिरा गाँधी नहर

यह नहर राजस्थान में है। इसका कुछ हिस्सा पंजाब और हरियाणा में भी है। इस नहर की कुल लम्बाई 602 किलोमीटर है जिसमे से 132 किलोमीटर पंजाब और हरियाणा में है जबकि 470 किलोमीटर राजस्थान में है।


भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन-सी है? – यमुना नदी

यह नदी उत्तराखंड के उत्तर काशी ज़िले में मौजूद हिमालय की बन्दरपूच चोटी की यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है। यमुना नदी 1376 किलोमीटर लंबी है।


भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा कौन-सा है? – स्वर्ण मंदिर (अमृतसर)

स्वर्ण मंदिर का असली नाम हरिमन्दिर साहिब है। श्रद्धालु इसे दरबार साहिब भी कहते हैं। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी ने इसकी नींव रखवाई थी। यह सिखों का सबसे प्रमुख तीर्थ माना जाता है।


भारत का सबसे ऊँचा T.V. टावर कौन-सा है? – रामेश्वरम (तमिलनाडु)

रामेश्वरम टीवी टावर 1995 में बनाया गया था। इसकी ऊँचाई 323 मीटर (1060 फुट) है।


इसे भी पढें: IAS इंटरव्यू में पूछे जाने वाले अजब-गजब सवाल


सबसे लंबी तटीय रेखा वाला राज्य कौन-सा है? – गुजरात

गुजरात का समुद्र तट 1214.7 किलोमीटर लम्बा है, जो देश की कुल मुख्य भूमि के तट का लगभग 23% है। गुजरात तट रेखा पर कुल मिलाकर 41 बंदरगाह स्थित हैं।


सबसे अधिक मार्ग बदलने वाली नदी कौन-सी है? – कोसी नदी

● डेल्टा न बनाने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी हैं? – नर्मदा व ताप्ती

● सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थल कौन-सा है? – सियाचिन (ग्लेशियर)

सियाचिन भारत हीं नहीं बल्कि विश्व का भी सबसे ऊँचा युद्ध स्थल है। इसकी ऊँचाई करीब 18,000 फीट है।


भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप कौन-सा है? – माजुली द्वीप

यह असम के ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा एक बड़ा नदी द्वीप है। 1853 में इसका कुल क्षेत्रफल 1246 वर्ग किमी (483 वर्ग मील) था लेकिन लगातार बाढ और भूकटाव के चलते 2001 में यह सिर्फ 421.65 वर्ग किमी (163 वर्ग मील) रह गया है।


भारत का सबसे ऊँचा एयरपोर्ट कहां पर है? – लेह (लद्दाख)

लेह का कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट (Kushok Bakula Rimpochee Airport) भारत का सबसे ऊँचा एयरपोर्ट है। यह समुद्र तल से 3,256 मीटर (10,682 फीट) ऊँचा है। इसके अलावा यह दुनिया का 22 वां सबसे ऊंचा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है।


भारत का सबसे अधिक आबादी वाला शहर कौन-सा है? – मुंबई

2011 की जनगणना के अनुसार मुंबई की आबादी 18,414,288 थी लेकिन अनधिकृत रिपोर्ट के अनुसार अब वहां की आबादी ढाई करोड़ के आस-पास पहुँच चुकी है।


क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? – कच्छ (गुजरात)

कच्छ जिले का कुल क्षेत्रफल 45,612 वर्ग किलोमीटर है।


भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य कौन सा है? – उत्तर प्रदेश

2011 की जनगणना के अनुसार यूपी की कुल आबादी 20 करोड़ 42 लाख थी।


क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?- राजस्थान

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है।


इसे भी पढें: पढिए दिमाग घुमा देने वाले अजब सवाल के गजब जवाब


भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है? – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली)

● भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है? – भारत रत्न

● भारत का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम (सभागार) कौन सा है?- श्री शन्मुखानंद हॉल (मुंबई)

● सबसे बड़ा प्लेनेटोरियम (तारामंडल) कौन सा है? – बिड़ला प्लेनेटोरियम (कोलकाता)

● भारत की सबसे ऊँची सड़क कौन सी है? – खारदुंग-ला दर्रे में स्थित लेह-मनाली सड़क

479 किलोमीटर लम्बी इस सड़क की औसत ऊंचाई 4000 मीटर (13000 फीट) है और सबसे अधिक ऊंचाई तंगलंगला दर्रे पर 5328 मीटर (17480 फीट) है।


लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।



इसे भी पढें:

loading…


Leave a Reply

[script_66]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1