Home Health गैस की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 रामबाण उपाए

गैस की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 रामबाण उपाए

by admin
gas ki samasya

गलत खान-पान की आदतों के कारण आजकल हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित जरूर है। ज्यादातर लोगों को गैस की समस्या होती है। ऐसा खाना ठीक से नहीं पचने के कारण होता है। जब भी हम कुछ खाते हैं तो उसे पचाने के लिए हमारे शरीर में कुछ जरूरी एंजाइम्स बनने लगते हैं जो खाने को पचाने का काम करते हैं। इसे मंदाग्नि कहा जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये एंजाइम्स ठीक से बनते नही है जिस कारण खाना पूरी तरह पच नही पाता है और अंदर हीं अंदर सड़ने लगता है। जिसके कारण हमें पेट फूलना, गैस और खट्टी डकार जैसी समस्या हो जाती है। आइये जानते हैं इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने का उपाए।

1) छाछ

Source

छाछ को सर्वोत्तम पेय पदार्थ माना गया है। यह पेट संबंधी कई तरह की बीमारियों को खत्म कर देता है। अगर आपको गैस की समस्या है तो सौ ग्राम छाछ में 2 ग्राम अजवायन और एक चुटकी काला नमक मिलाकर  पी जाएं। ऐसा करने से गैस बनना बंद हो जाएगी।

2) अलसी

Source

आयुर्वेद के अनुसार अलसी के पत्तों की सब्जी बना कर खाने से भी गैस की प्रॉब्लम खत्म होती है। इसके अलावा ये पेट की कई समस्याओं जैसे कब्ज को भी ठीक कर देता है।

इसे भी पढें: क्या आपको भी सामान्य से अधिक पसीना आता है तो इसे जरूर पढें

3) अजवायन

Source

पेट संबंधी बीमारियों में अजवायन को सर्वोत्तम औषधि माना गया है। अगर आपके पेट में गैस बन गया है या अपच के कारण पेट में दर्द हो रहा है तो 2 ग्राम अजवायन को चुटकी भर या आधा ग्राम नमक के चबाकर खायें। गैस और दर्द दोनों हीं खत्म हो जाएंगे।

4) हिंगवाष्टक चूर्ण

Source

हिंगवाष्टक चूर्ण को त्रिफला चूर्ण भी कहा जाता है। ये प्राचीन काल से पेट संबंधी रोगों के इलाज में प्रयोग होता आया है। अगर आप गैस की समस्या को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद जरा सा हिंगाष्टक चूर्ण पानी के साथ ले लें। गैस से न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि पेट में गैस बनना भी बन्द हो जाएगा।

5) लहसुन

वैसे तो लहसुन हृदय संबंधी बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करता है लेकिन इसका प्रयोग गैस को दूर करने में भी किया जा सकता है। चार मुनक्के (बीज निकाल कर) और एक लहसुन की फांक को चबाकर निगल जाएं। कुछ हीं देर में गैस बाहर निकल जाएगी।


लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_42]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1