स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। कई बार खान-पान की गलत आदतों और गलत लाफस्टाइल के कारण लोगों को रोज पेट संबंधी कोई न कोई प्रॉब्लम रहती है जिसकी वजह से एसिडिटी, खट्टी डकार जैसी कई प्रॉब्लम हो जाती हैं। इनमें से एक सुबह के समय पेट साफ न होना यानि कब्ज की समस्या सबसे बड़ी और आम प्रॉब्लम है और इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
अगर इसका सही समय पर उपचार न किया जाए तो ये एक बहुत हीं गंभीर बीमारी बन जाती है। कब्ज के कारण हमें भूख न लगना, बवासीर, एसीडिटी और गैस जैसी बीमारियां भी हो जाती है। आज हम जानेंगे कब्ज से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।
कब्ज का घरेलू और आयुर्वेदिक इलाज
Source
1) पेट संबंधी बीमारियों के लिए पानी सबसे बेहतर इलाज है। जितना ज्यादा हो सके हमें पानी पीना चाहिए। रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी पियें। इससे आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
2) आंवला में कई पोषक तत्व होते है और यह पेट की परेशानियों को दूर करके पाचन क्रिया में सुधार लाता है। रोजाना रात को दूध के साथ आंवला खाने से सुबह पेट साफ करने में मदद मिलती हैं।
3) पेट में जमे हुए मल को बाहर निकालने के लिए एक कप गुनगुने पानी में 1 नींबू निचोड़ कर पिएं।
4) इसबगोल की भूसी कब्ज के लिए रामबाण इलाज है। 125 ग्राम दही में 10 ग्राम इसबगोल की भूसी घोल कर सुबह-शाम खाने से कब्ज में राहत मिलता है। आप इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं।
5) रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच अरंडी का तेल मिला कर पिएं। इससे सुबह खुल कर शौच आएगा।
इसे भी पढें: रोज दूध में डाल लें एक चम्मच दालचीनी, कई बीमारियां हो जाएंगी उड़नछू
6) 1 गिलास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच घी मिला कर घोल लें और रात को उसे सोने से पहले पी जाएं।
7) सुबह खाली पेट एक गिलास गरम पानी में दो चम्मच शहद मिला कर पीने से भी कब्ज दूर होती है।
Source
8) खाना खाने के बाद तुरंत सोने की वजह से भी पेट साफ न होने की प्रॉब्लम हो जाती है। इसलिए सुबह कुछ समय योगा या थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें और रात को खाने के बाद थोड़ी देर जरूर टहलें। इससे कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी और पेट भी साफ हो जाएगा।
9) अलसी के बीज में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं और यह पेट के लिए भी लाभकारी होती हैं। कब्ज की प्रॉब्लम होने पर रात को सोने से पहले एक गिलास के दूध के साथ 1 चम्मच अलसी के बीज का पाउडर खा लें। इससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
10) पपीता और अमरूद खाने से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।
11) रात को सोने से पहले 1 मुट्ठी किशमिश पानी में भिंगों कर रख दें और सुबह उठकर उसे खाली पेट चबा-चबा कर खाएं। किशमिश फाइबर में बहुत अधिक मात्रा में होता है जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है।
12) कब्ज दूर करने के लिए आप योगासन भी कर सकते हैं। धनुरासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे योग करने से कब्ज और पेट की दूसरी बीमारियों को भी ठीक करने में मदद मिलती है।
ये तो थे घरेलू उपाए लेकिन इसके अलावा आपको खाने को अच्छे से चबा कर खाना चाहिए। अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाले भोज्य पदार्थ जैसे सलाद इत्यादि शामिल करें और पूरे दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। अगर ये समस्या ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं।
आपको ये जानकारी कैसी लगी इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे सभी पोस्ट को अपने इनबॉक्स में पाने के लिए हमे सब्सक्राइब जरूर करें। लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें:
- इन कारणों से आती है आपके मुँह से बदबू, जानें इसे दूर करने का उपाए
- जानिए दूध कब बन जाता है हमारे लिए जहर
- शहद खाने के ये फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
- तेजी से मोटापा कम करना चाहते हैं तो इसे जरूर पढें
- यदि किसी को सांप काट ले तो तुरंत करें ये काम, होगा बहुत बड़ा फायदा