Home Inspirational डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार और मोटिवेशनल कोट्स

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार और मोटिवेशनल कोट्स

by admin
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

दुनिया भर में 15 अक्टूबर का दिन ‘वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे’ के रूप में मनाया जाता है। हर साल 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने साल 2010 में 15 अक्टूबर को डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्म-दिवस पर हर साल ‘विश्व छात्र दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की थी।

‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध, कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उनका पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम है। उन्होंने 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया।

27 जुलाई, 2015 में ली अंतिम सांस

डॉ कलाम न सिर्फ वैज्ञानिक, थिंकर, फिलॉस्फर थे, बल्कि एक टीचर भी थे। वह चाहते थे कि दुनिया उन्हें एक शिक्षक के रूप में याद रखे। उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान से भी नवाजा गया था। डॉ. कलाम को ‘पीपल्स प्रेसीडेंट’ के तौर पर भी जाना जाता है। 27 जुलाई, 2015 को IIM शिलॉन्ग में एक सेमिनार में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए एक स्ट्रोक की वजह से डॉ.कलाम की मृत्यु हो गई थी। साल 2020 में डॉ. कलाम के 89वें जन्म-दिवस के अवसर पर ‘विश्व छात्र दिवस 2020’ की थीम ‘लर्निंग फॉर पीपल, प्लैनेट, प्रॉस्पेरिटी एण्ड पीस’ घोषित की गई है।

डॉ कलाम हमेशा छात्रों को प्रेरित करते रहते थे। वो जब भी छात्रों से बात करते तो उनके बारे में पूछते और उन्हे मोटिवेट करते थे। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के मौके पर डॉ.कलाम द्वारा कहे गए कुछ ऐसे मोटिवेशन कोट्स, जो स्टूडेंट्स के साथ ही हर इंसान के लिए एक प्रेरणा का काम कर सकता है:-

इसे भी पढें: जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो इन नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के मोटिवेशनल कोट्स

अगर सूरज की तरह चमकना है तो पहले 
सूरज की तरह तपना सीखो।
Agar Suraj ki tarah chamakna hai to pahle 
Suraj ki tarah tapna sikho

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

Source

सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखते हैं, सपने तो वो है 
जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
Sapne vo nahi hai Jo aap nind me dekhte hain,
Sapne to vo hai jo aapko nind hi nahi aane de.

इसे भी पढें: चाणक्य नीति: भूलकर भी किसी को न बताएं अपने ये राज, वरना पड़ सकता है पछताना

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

Source

जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाएँ,उस दिन मान लीजिए आप कामयाब हो गए॥
Jis din hamare Signature Autograph me badal jayein,
Us din maan lijiye aap kamyab ho gaye.

इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं॥
Intzaar karne walo ko utna hi milta hai,
Jitna koshish karne wale chhod dete hain.

इसे भी पढें: Success Mantra: आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगे तो काम आएंगी ये 5 बातें

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है,
चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का॥
Shikhar tak pahuchne ke liye taakat chahiye hoti hai,
Chahe vo Mount Everest ka shikhar ho ya aapke peshe ka.

किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना,
विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिए॥
Kisi vidyarthi ki sabase zaruri 
visheshtao me se ek haiPrashn puchhna, 
Vidyarthiyo ko prashn puchne dijiye.

इसे भी पढें: Success Mantra: जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो अपनाएं कामयाब लोगों की ये 5 आदतें

सफलता की कहानियां मत पढो,
उससे आपको सिर्फ एक संदेश मिलेगा।
असफलता की कहानियाँ पढो,
उससे आपको सफल होने के विचार मिलेंगे॥
Safalta ki kahaniyan mat padho,
Usme aapko sirf ek sandesh milega,
Asafalta ki kahaniyan padho,
Usse aapko safal hone ke vichar milenge.

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, 
और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के 
रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
Shikshan ek bahut hi mahan pesha hai jo kisi vyakti ke 
charitra, kshamta aur bhavishya ko aakar deta hai. 
Agar log mujhe ek achche shikshak ke rup me yaad rakhte 
hain, to mere liye ye sabse bada samman hoga.

हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं 
को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
Hame haar nahi manani chahiye aur hame samasyaon 
ko khud ko harane nahi dena chahiye.

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य 
के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
Apne mishan me kamyab hone ke liye, aapko apne lakshya 
ke prati Ekchitta Nishthavaan hona padega.

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता 
का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।
Insan ko kathinaiyon ki aavashyakta hoti hai, kyonki 
safalta ka aanand uthane ke liye jaruri hai.

ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_48]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1