कई बार कुछ लोग अजीबो-गरीब सवाल पूछते हैं जिसे सुनकर पहले तो उसका जवाब हीं नही समझ में आता है और जब सवाल समझ में आता है तो पूछने वाले के दिमाग पर तरस आता है। आइये जानते हैं ऐसे हीं कुछ सवालों के बारे में, जिसे सुनकर आप भी थोड़ी देर के लिए चौंक जाएंगे।
अजब सवाल के गजब जवाब
1) 26 जनवरी किस महीने में मनाया जाता है?
उत्तर:- चौंक गए न सवाल सुनकर! अब प्रश्नकर्त्ता को ये कौन बताएगा कि उन्हें 26 जनवरी के बजाये गणतंत्र दिवस बोलना चाहिए था? यानि कि उनका सवाल ये होना चाहिए था – ‘गणतंत्र दिवस किस महीने में मनाया जाता है?’. वैसे यदि आप चाहें तो अपने दोस्तों से ये सवाल करके उन्हें भ्रमित कर सकते हैं। चाहें तो 26 जनवरी के बजाये 15 अगस्त या 2 अक्टूबर, इत्यादि भी पूछ सकते हैं।
इसे भी पढें: पढिए दिमाग घुमा देने वाले अजब सवाल के गजब जवाब
2) हरा कलर किस रंग का होता है?
उतर:- ये लीजिये, एक और महान सवाल! अब भला प्रश्न पूछने वाले को ये कौन समझाए कि ‘हरा’ खुद ही एक रंग है? तो फिर ये कलर तो हरे रंग का ही होगा न? वैसे आप चाहें तो हरा के जगह पर लाल, काला, उजला, पीला…… कुछ भी रखकर अपने दोस्तों से ये प्रश्न कर सकते हैं। उनका दिमाग घुमाने के लिए इतना काफी होगा।
3) 30 CM के एक स्केल की लम्बाई कितनी होती है?
उत्तर:- ये लीजिये, एक और महान प्रश्न! लगता है सपने में आज भांग पीकर उठे हैं तभी तो ऐसे बचकाने सवाल कर रहे हैं? भला 30 CM के स्केल की लम्बाई 40 cm या 20 cm थोड़े ही होगी, वो तो 30 cm ही होगी न?
4) English को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
उतर:- कर दिए न बचकानी सवाल! अब जिन लोगों को ये पता ही नहीं होगा कि English को ही हिंदी में अंग्रेजी कहा जाता है वही तो ऐसी बचकानी सवाल पूछ सकते हैं न?
इसे भी पढें: IAS इंटरव्यू में पूछे जाने वाले अजब-गजब सवाल
5) What का मतलब क्या होता है?
उतर:- यदि इस सवाल से प्रश्नवाचक चिह्न (?) को हटाकर उसके जगह पर फुल विराम (।) लगा दिया जाये तो इसका जवाब खुद समझ आ जायेगा आपको। तो इस तरह से इसका जवाब होगा – “What का मतलब क्या होता है।” तो अब समझ गए न इस सवाल का रहस्य?
6) त्रिभुज में कितने भुजा होते हैं?
उत्तर:- ये प्रश्न उन्हीं लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है जिन्हें संस्कृत का ज्ञान न हो। अरे भाई, जब नाम में ही त्रि और भुज लगा हुआ है तो भला इसमें 3 भुजा ही होगा न? मैथ में जब भी ये प्रश्न पूछा जाता होगा तो दिन भर मक्खी मारते रहने वाले छात्र भी इसका जवाब बड़े ही आसानी से दे सकते हैं।
इसे भी पढें: जानिए अजब सवाल और उनके गजब जवाब
7) 4 पहिया वाली कार में कितने चक्के होते हैं?
उत्तर:- अब ऐसे लोगों को कौन समझाए कि उनके प्रश्न में हीं उनका उत्तर भी छुपा हुआ है। खैर, फिर भी हम बता ही देते हैं। 4 पहिया कार में 4 चक्के होते हैं।
8) 5 बजे वाली ट्रेन किस टाइम में आती है?
उत्तर:- भारत में ट्रेनों की स्थिति को देखते हुए यह एक बिल्कुल जेनुइन सवाल है क्योंकि यहां ज्यादातर ट्रेन लेट ही रहती है। लेकिन फिर भी अगर कोई नॉर्मल वे में ये सवाल पूछता है तब तो यही कहा जाएगा कि भाई साहब आपने तो खुद ही जवाब दे दिया है।
अगर आपको ये प्रश्नोत्तरी पसंद आई हो तो आगे भी ऐसे हीं मजेदार सवाल-जवाब वाले पोस्ट पढने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें। लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें:
- आईएएस के इंटरव्यू में पूछा पहले मुर्गी आयी या अंडा, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
- पढिए ऐसे अजीबो-गरीब सवाल, जिनके जवाब उससे भी ज्यादा घुमावदार हैं
- आईएएस के इंटरव्यू में पूछा पहले मुर्गी आयी या अंडा, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
- कुछ ऐसे प्रश्न जिसका जवाब सिर्फ बुद्धिमान लोग हीं दे सकते हैं
- दिमाग घुमा देंगे आईएएस इंटरव्यू में पूछे गए ये प्रश्न