आइसलैंड नाम सुनते ही आपके दिमाग में बर्फ से ढके हुए एक द्वीप की तस्वीर उभर आई होगी। उत्तर-पश्चिम युरोप में स्थित आइसलैंड एक बहुत ही खुबसूरत देश है। इस देश के चप्पे-चप्पे पर प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है। आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के संधि पॉइंट पर स्थित यह देश नॉर्वे के निकट है। आइसलैंड की करेंसी (Currency of Iceland) का नाम आइसलैंडिक क्रोना है और भारत के 1 रूपए की कीमत यहाँ 1.85 आइसलैंडिक क्रोना के बराबर है यानि घूमने के लिहाज से ये देश हम भारतीयों के लिए सस्ता है।
आइसलैंड की GDP 24 बिलियन डॉलर है और प्रति व्यक्ति आय 67,037 डॉलर है। हाल ही में बर्फ की सुनहरी चादर से ढंके आइसलैंड को टूरिस्टों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है। खूबसूरत ग्लेशियर्स और वॉटरफॉल्स से सजे इस देश में कई ऐसी चीजें हैं जो इसे अद्भूत बनाती है। तो आइए जानते हैं –
आइसलैंड के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About ICELAND)
1) आइसलैंड क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व का 18वां सबसे बड़ा द्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,02,775 वर्ग किलोमीटर है। वहीं आइसलैंड की जनसंख्या 3,64,200 है।
2) आइसलैंड की राजधानी का नाम रेक्जाविक है और मजे की बात यह है कि आइसलैंड की आधी जनसंख्या यहीं निवास करती है।
3) आइसलैंड पहले नॉर्वे और बाद में डेनमार्क के कब्जे में रहा। 17 जून 1944 को आइसलैंड के संविधान की स्थापना हुई और यह डेनमार्क के कब्जे से पूरी तरह आजाद हुआ।
4) हमारे देश में हर किसी का कोई न कोई सरनेम जरूर होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आइसलैंड में किसी भी व्यक्ति का सरनेम नहीं है। वहाँ के लोग नाम रखने के लिए नॉर्डिक परंपरा का इस्तेमाल करते हैं। इसके तहत पहले बच्चे का नाम होता है उसके बाद माता या पिता का नाम और फिर उनके नाम में सन या डॉटर जोड़ दिया जाता है।
आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। आइसलैंड की प्रधानमंत्री का नाम कैथरीन जैकब्सडॉटर है। इसमे कैथरीन के पिता का नाम जैकब है और उनके नाम में डॉटर लगा दिया गया है। ठीक उसी तरह आइसलैंड के राष्ट्रपति का नाम गुवाओनी थॉरलेसियस जोहान्ससन है।
इसे भी पढें: दुनिया के सबसे खतरनाक देश इजराइल के रोचक तथ्य
5) नॉर्थ पोल से नजदीक होने के कारण आइसलैंड में जून और जुलाई में लगातार दो महीने तक सूर्य अस्त नहीं होता है यानि वहाँ लगातार 2 महीने तक रात नहीं होती है। वहाँ के स्थानीय लोग इन महीनों में गोल्फ खेलना ज्यादा पसंद करते हैं।
6) आइसलैंड में ज्वालामुखी की भरमार है। यहाँ लगभग हर 4 साल में एक बार ज्वालामुखी जरूर फटता है। आइसलैंड में ज्वालामुखी ही नहीं बल्कि बहुत सारे झरने भी हैं। यहां ज्यादातर इलाके बर्फ से ढंके हैं, लेकिन ज्वालामुखियों के असर से यहां बहुत से झरने गर्म पानी वाले हैं। इन झरनों में सालों भर गर्म पानी आता रहता है। जिस कारण सैलानियों को इसमे तैरने में मजा आता है।
7) आइसलैँड में हाइजीन को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि वहाँ झरनों में नहाने के लिए लोगों को अपने सारे कपड़े उतारने पड़ते हैं। वहाँ पर लोगों का मानना है कि कपड़ों में कई हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं जो झरने के पानी में मिल कर दूसरों को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
8) एक तरफ जहां दुनिया के दूसरे देश प्रदूषण और कचरे से प्रकृति को नुकसान पहुँचा रहे हैं, वहीं आइसलैंड को हाल ही में दुनिया का सबसे ज्यादा ईको फ्रेंडली देश करार दिया गया है। यहां लगभग सारा बिजली उत्पादन Renewable Energy Sources के माध्यम से किया जाता है।
इसे भी पढें: चीन के ये रोचक तथ्य शायद आप भी नहीं जानते होंगे
राजधानी रेक्जाविक ने साल 2014 में अपने सराहनीय प्रयासों के लिए Nordic Nature and Environment Prize जीता था। साथ ही शहर को 2040 तक कार्बन न्यूट्रल बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं यानि पूरे देश में एनर्जी का स्त्रोत कार्बन की बजाए जियो थर्मल और हाइड्रोपॉवर किए जाने की योजना है।
9) आइसलैंड के लोग दुनिया के सबसे खुशहाल लोगों में शामिल हैं। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में इन्हें फिनलैँड, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड के बाद चौथा स्थान मिला है। खुशमिजाजी के कारण यहां अपराध इतने कम हैं कि पुलिस को गन या अन्य हथियार रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। यहाँ तक कि आइसलैंड के पास अपनी कोई सेना भी नहीं है।
10) आइसलैंड अपने नाम के अनुरूप एक बर्फीला देश है। इसकी सबसे बड़ी पहचान यहां के ग्लेशियर्स ही हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक, इस देश का लगभग 11 फीसदी हिस्सा ग्लेशियर्स से ढंका हुआ है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां लगभग 269 ग्लेशियर्स को नाम दिया गया है। यहां यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर Vatnajökull स्थित है, जिसका आकार Rhode Island के बराबर है।
11) दुनिया के दूसरे देशों की तरह यहाँ के लोगों में भी एक अंधविश्वास पाया जाता है। दरअसल यहाँ के लोगों का मानना है कि आइसलैँड के कुछ इलाकों में छोटे-छोटे कद के बौने लोग रहते हैं जिन्हे एल्फ कहा जाता है और इनके पास अविश्वसनीय जादुई ताकते होती हैं।
12) आइसलैंड के लोगों को फिशिंग ज्यादा पसंद है। फिशिंग यहाँ के लोगों के मुख्य पेशा में से एक है। इस कारण यहाँ की सरकार ने 320 किलोमीटर का एक फिशिंग जोन बना रखा है। हालांकि इस फिशिंग जोन के कारण आइसलैँड का ब्रिटिश गवर्मेंट से कई सालों तक तनातनी चलती रही लेकिन अंत में ब्रिटिश सरकार ने अपनी आपत्ति वापस ले ली।
इसे भी पढें: अमेरिका के बारे में रोचक तथ्य | America Facts in Hindi
13) आपने सेंटा क्लॉज का तो नाम सुना ही होगा लेकिन अगर मैं आपसे यूल लैंड्स के बारे में पूछूँ तो आप क्या कहेंगे? हैरान हो गए न? दरअसल पहले यहां पर लोग अपने बच्चों को ये कहकर डराते थे कि अगर उन्होंने शैतानी की तो एक झोली पकड़ा हुआ इंसान उनके खिलौनों को उठाकर ले जाएगा।
बाद में सरकार ने एक आदेश पास किया जिसमें सभी मां-बाप को अपने बच्चों को इस तरह से डराने के लिए मना किया गया। तब से ही क्रिसमस पर सेंटा क्लॉज की जगह यूल लैंड्स का कॉन्सेप्ट चालू हुआ जिसमें एक व्यक्ति क्रिसमस पर रंग बिरंगे कपड़े पहनकर लोगों के घर जाता है और बच्चों को तरह-तरह के गिफ्ट्स देता है। इस व्यक्ति को ही यूल लैंड्स के नाम से जाना जाता है।
14) आइसलैंड में एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट मिलता है जो पूरी दुनिया में और कहीं भी नहीं मिलता है। इस प्रोडक्ट का नाम है स्कायर। यह आइसलैंड में बहुत हीं फेमस है। ये दिखने में दही की तरह ही होता है लेकिन ये मक्खन से बनता है। इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है जबकि प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। लेकिन अगर आप इसे खाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आइसलैंड जाना होगा क्योंकि वहाँ के अलावा यह और किसी भी देश में नहीं मिलता है।
15) अक्सर ठंडे प्रदेशों में जहाँ का तापमान सालों भर शून्य से भी नीचे बना रहता हो, वहां के बारे में लोगों की अक्सर यही धारणा होती है कि वहां काम बहुत कम होता होगा। लेकिन आइसलैंड में ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां यूरोप के अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा काम किया जाता है। आइसलैंड के लोग आमतौर पर एक हफ्ते में 45 घंटे काम करते हैं, यानी छुट्टी का दिन छोड़ दिया जाए तो ये लोग हफ्ते के 6 दिन 7 घंटे से भी अधिक काम करते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।
इसे भी पढें:
- जानिए पश्चिम बंगाल के बारे में कुछ रोचक तथ्य
- उत्तर कोरिया के चौंका देने वाले तथ्य, जानकर आप हो जाएंगे हैरान
- जापान के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप
- क्या आप जानते हैं ये मजेदार रोचक तथ्य
- जानिए उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ मजेदार फैक्ट्स