Home Ajab Gajab अजब-गजब सवाल और जवाब: PAN Card को हिन्दी में क्या कहते हैं?

अजब-गजब सवाल और जवाब: PAN Card को हिन्दी में क्या कहते हैं?

by admin
pan card

हम अपने डेली लाइफ में कई बार कुछ ऐसे उटपटांग सवालों का सामना करते हैं जिसके बारे में हमे ज्यादा पता भी नही होता है और कई बार तो ऐसे सवाल सुन कर हमे हँसी भी आ जाती है और कई बार हम गुस्सा भी हो जाते हैं। जो भी हो लेकिन ऐसे अजब-गजब सवालों के जवाब भी उन्ही की तरह टेढे-मेढे और घुमावदार होते हैं। विश्वास नही होता तो चलिए देखते हैं ऐसे हीं कुछ सवालों को।


अजब-गजब सवाल और जवाब


1) “ब्रा” को हिन्दी में क्या कहते हैं?

चौंक गए न? कभी सोचा भी नही होगा आपने कि ऐसे भी सवाल पूछे जा सकते हैं। बहरहाल सवाल आपके सामने है। अगर जवाब पता है तो आप जीनियस हो और नही भी पता तो कोई बात नही। हर सवाल का जवाब हर किसी को नही पता होता।

जवाब: अंगिया या महिला उप अंगवस्त्र।


2) वह कौन सा जीव है जो न खाना खाता है और न ही पानी पीता है?

इस सवाल का जवाब वाकई में टेढा है क्योंकि बिना खाना-पानी के जिन्दा रहना लगभग नामुमकिन है लेकिन ऐसा एक जीव इस धरती पर मौजूद है।

जवाब: जुगनू। (वैसे इसका जवाब निर-जीव = निर्जीव भी हो सकता है।)


इसे भी पढें: IAS इंटरव्यू में पूछे जाने वाले अजब-गजब सवाल


3) Pan Card को हिन्दी में क्या कहा जाता है?

हम शर्त लगा सकते हैं कि आपको इसका हिन्दी नही मालूम होगा। आमतौर पर लोग हर जगह PAN ही बोलते हैं इसलिए शुद्ध हिन्दी में इसका सही नाम बता पाना किसी के लिए भी आसान नही होगा। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नही है। हम आपको बताएंगे पैन कार्ड का हिन्दी नाम।

जवाब: स्थायी खाता संख्या।


4) सफेद स्वर्ण किसे कहा जाता है?

स्वर्ण या सोना और वो भी सफेद? आप कहेंगे कि ये कैसे हो सकता है? सोना है तो पीला हीं होगा न सफेद कैसे हो सकता है लेकिन जिस धातु को सफेद स्वर्ण यानि व्हाइट गोल्ड कहा जाता है वो वाकई इस नाम का हकदार है। चलिए इसका जवाब जानते हैं।

जवाब: प्लैटिनम को।


इसे भी पढें: पढिए ऐसे अजीबो-गरीब सवाल, जिनके जवाब उससे भी ज्यादा घुमावदार हैं।


5) टाई को हिन्दी में क्या कहते हैं?

ऑफिस जाते वक्त तो मजे से टाई लगाकर जाते होंगे। बचपन में स्कूल में भी टाई लगाकर गए हीं होंगे लेकिन आपने कभी सोचा भी नही होगा कि आपसे टाई का शुद्ध हिन्दी नाम पूछा जाएगा। कोई बात नही, हम हैं तो क्या गम है।

जवाब: कंठलंगोट।


6) ट्रैफिक सिग्नल को हिन्दी में क्या कहते हैं?

अभी तक आपने अपनी जिन्दगी में हजारों बार ट्रैफिक सिग्नल पार किया होगा। कुछ लोगों ने तो ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया होगा लेकिन किसी ने ये भी नही सोचा होगा कि जिस सिग्नल को वो रोज देखते हैं उसको हिन्दी में क्या कहते हैं। जवाब नही पता? कोई बात नही जब ऊपर के सभी सवालों के जवाब बता दिए तो इसका भी बता देता हूँ।

जवाब: आवत-जावत सूचक झंडा।


7) ट्रेन को हिन्दी में किस नाम से जाना जाता है?

आप सभी ने ट्रेन में सफर तो जरूर किए होंगे या फिर ट्रेन तो देखी हीं होगी। तो बताइये ट्रेन का शुद्ध हिन्दी नाम? क्या कहा? रेल गाड़ी? जनाब ये जवाब बिल्कुल गलत है क्योंकि गाड़ी तो हिन्दी शब्द है लेकिन रेल भी इंग्लिश हीं है। कोई बात नही नीचे इसका जवाब लिखा हुआ है।

जवाब: लौहपथ गामिनी।


आपको ये अजीबो-गरीब सवाल जवाब कैसे लगे? इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और हमारे इस तरह के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



इसे भी पढें:

Leave a Reply

[script_39]

Related Articles

Sachchi Khabar
Sachchi Khabar is an Online News Blog, where can read all types of news such as Politics, Education, Sports, Religion etc.
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.
UA-100006326-1