टीवी पर एक से बढकर टेलिविजन शो आते हैं। कुछ कॉमेडी शो होते हैं तो कुछ रहस्य रोमांच वाले तो कुछ सास-बहु वाले सीरियल्स। लेकिन इन सभी सीरियल्स के बीच में एक शो आज अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। उस शो का नाम है तारक मेहता का उल्टा चश्मा। यह भारत का एकमात्र ऐसा कॉमेडी धारावाहिक है जिसने 2000 एपिसोड्स पूरे किए हैं। इसी से आप इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।
वैसे तो इस सीरियल में काम करने वाले सभी कलाकार एक से बढकर एक हैं लेकिन आज हम जिनके बारे में बात करेंगे वो हैं जेठालाल गडा के दिल की रानी और अय्यर की पत्नी बबीता यानि मुनमुन दत्ता की। आइये जानते हैं बबीता से जुड़ी 7 मजेदार बातें।
मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी के 7 अनकहे किस्से
Source
1) बबीता जिनका असली नाम मुनमुन दत्ता है, ने जेठालाल यानि दिलीप जोशी के साथ पहले भी एक टीवी शो “हम सब बाराती” में काम कर चुकी हैं। तारक मेहता में मुनमुन दत्ता को लाने वाले भी दिलीप जोशी यानि जेठालाल हीं थे।
2) अपने स्ट्रगल पीरियड के दौरान न चाहते हुए भी मुनमुन दत्ता कई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
3) मुनमुन दत्ता का एक बॉयफ्रेंड भी हुआ करता था जिसका नाम अरमान कोहली था। किसी कारणवश दोनों के बीच जबर्दस्त बहस हुई और बाद में मुनमुन ने अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। उसके बाद से आज तक उन्होने अरमान कोहली से बात भी नही किया है।
Source
4) एक गाना है “बेबी को बेस पसंद है” लेकिन तारक मेहता शो की बबीता या मुनमुन को किसी का टच भी पसंद नही है। मुनमुन को ये हर्गिज पसंद नही है कि कोई उन्हे टच करे। शूटिंग के दौरान जान बुझकर टच करने पर मुनमुन आपे से बाहर हो जाती हैं और सेट पर हीं टच करने वाले व्यक्ति को जम कर खरी-खोटी सुनाती हैं। कई बार तो वो इतना नाराज हो जाती हैं कि 2-3 दिनों के लिए शूटिंग के लिए आती भी नही हैं।
इसे भी पढें: देखिए अक्षय कुमार के 20 मशहूर डायलॉग्स हिन्दी में
5) 33 वर्षीय मुनमुन ने अभी तक शादी नही की हैं और अपने फ्लैट में वो अकेले रहती हैं। मुनमुन को अकेले रहना पसंद है और यहाँ तक कि वो कहीं घूमने के लिए भी अकेले हीं जाती हैं।
6) अपना अकेलापन दूर करने के लिए बबीता ने एक बिल्ली पाली हुई है जो कि हमेशा उनके साथ रहती है। यहां तक कि वो अपनी बिल्ली को अपने साथ शो के सेट पर भी ले जाती हैं।
7) जब तारक मेहता शो में उन्हे अय्यर की पत्नी का किरदार मिला था तो मुनमुन ने अय्यर के काले रंग के कारण साफ मना कर दिया था। बाद में उनके शुभचिंतक दिलीप जोशी यानि जेठालाल ने उन्हे समझाया कि ये महज एक टीवी शो है और इस शो में कॉमेडी बनाए रखने के लिए ये कैरेक्टर की डिमांड है। तब बबीता मान गई और तब से आज तक वो इस शो का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
ये था मुनमुन दत्ता यानि बबीता जी के जीवन से जुड़ी कुछ मजेदार बातें। अगर आपको भी मुनमुन के बारे में कुछ नयी बात पता हो तो हमे कमेंट कर के जरूर बताएं और हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करना न भूलें।
लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।
इसे भी पढें:
- क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार क्यूँ कहा जाता है
- 77 साल के हुए अमिताभ बच्चन, जानिए उनके बारे में सब कुछ