Download Our Android App by Clicking on 
#GK Challenge Series तहत आज एक बार फिर हम आपके लिए लाए हैं सामान्य ज्ञान के 15 बेहतरीन सवाल। ऐसे मजेदार सवाल रोज पढ़ने के लिए हमें फॉलो जरूर करें। अगर आप इस Series के हमारे सभी पोस्ट पढ़ना चाहते है तो इस लिंक GK Challenge पर क्लिक/टच करें।
GK Challenge Part-19
1) साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के बाद सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है?
जवाब – मैन बुकर पुरस्कार।
2) भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, विश्व के सबसे ऊंचे पर्वतों का निर्माण किस हलचल के दौरान हुआ है?
जवाब – अल्पाइन हलचल के दौरान।
3) भारत में सबसे पहली बार वोट किस राज्य में डाले गए थे?
जवाब – भारत में सबसे पहली बार वोट 25 अक्टूबर 1951 को हिमाचल प्रदेश में डाले गए थे।
4) जब पूरे देश में लोकसभा चुनाव फरवरी 1952 में हुए थे तो क्या कारण था की हिमाचल प्रदेश में वोट पांच महीने पहले ही डाले गए थे?
जवाब – इसके पीछे तत्कालीन सरकार की सोच थी कि जाड़े के महीने में अत्यधिक हिमपात के कारण हिमाचल प्रदेश के निवासियों को मतदान केन्द्र तक पहुँचने में दिक्कत होगी। इसके अलावा वोटिंग कराने गए अधिकारियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पडेगा। इसलिए हिमाचल में समय से पांच महीने पहले वोटिंग हुई थी।
5) आम चुनाव में सबसे पहला वोट किसने डाला था?
जवाब – आम चुनाव में सबसे पहला वोट श्याम सरन नेगी ने डाला था।
6) श्याम सरन नेगी के नाम कौन सा अनूठा रिकॉर्ड है?
जवाब – श्याम सरन नेगी एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने भारत की आजादी के बाद से लेकर 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव तक लगातार 18 बार मतदान किया है। 101 वर्षीय नेगी को राज्य निर्वाचन आयोग ने आदिवासी क्षेत्र में चुनाव प्रचार का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया है।
इसे भी पढ़ें: SSC Question: मरने के बाद शरीर का कितना वजन कम हो जाता है
7) भारत के नागरिकों को मतदाता बनने का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद से प्राप्त होता है?
जवाब – अनुच्छेद 326 से।
8) दक्षिण एशियाई देशों का संगठन सार्क (SAARC) की स्थापना कब हुई थी?
जवाब – 8 दिसंबर 1985 को बांग्लादेश के ढाका में।
9) भारत के दौरे पर आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कौन थे?
जवाब – Dwight D. Eisenhower (डी डी आइजनहावर)।
10) हड़प्पा सभ्यता के लोग मुख्य रूप से किस फसल की खेती में सबसे आगे थे?
जवाब – कपास की खेती में।
11) स्वतन्त्र भारत का सबसे पहला घोटाला कौन सा था और कब हुआ था?
जवाब – आजादी के बाद का सबसे पहला घोटाला सेना के जीप का घोटाला था जो कि 1948 में हुआ था। यह घोटाला लन्दन में तत्कालीन भारतीय उच्चायुक्त कृष्ण मेनन ने किया था। उनके इस घोटाले का इनाम नेहरू सरकार में उन्हें रक्षा मंत्री बना कर दिया गया।
12) स्तनधारी वर्ग के जीवों में किस जीव के रक्त का तापमान सबसे अधिक होता है?
जवाब – बकरी का (औसतन 39°सेल्सियस) ।
13) भारत का सबसे ऊँचा नदी बाँध कौन सा है?
जवाब – भाखड़ा नांगल बाँध, हिमाचल प्रदेश (ऊंचाई 226 मीटर) ।
14) ऐसा कौन सा सागर है जिसमे एक भी जलीय जीव नहीं है?
जवाब – मृत सागर (Dead Sea) एकमात्र ऐसा सागर है जहां एक भी जलीय जीव नहीं है। इस सागर में नमक की मात्रा सामान्य सागरों से 6 गुना ज्यादा है जिस कारण इसमें कोई भी जलीय जीव ज़िंदा नहीं रह सकता है।
15) हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से नक्काशीदार ईंटें मिली हैं?
जवाब – कालीबंगा से (राजस्थान)।
आपको ये सवाल कैसा लगा, इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसे हीं बेहतरीन सवाल और उनके जवाब पढने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करना न भूलें। लाइक करें हमारे Facebook Page को और इससे संबंधित विडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारे YouTube Channel को।
इसे भी पढ़ें:
- IAS Sawal: किस शहर को एक दिन के लिए भारत की राजधानी बनने का गौरव प्राप्त हो चुका है?
- GK Challenge: ऐसी कौन सी भाषा है जिसमें सिर्फ 2 ही अक्षर होते हैं?
- भारत की किस जाति में शादी से पहले बच्चा पैदा करना जरुरी होता है?
- 99% Fail: भारत का कौन सा राज्य कभी अंग्रेजों का गुलाम नहीं रहा है?
- IAS Level का सवाल: दुनिया का ऐसा कौन सा देश है जिसकी तीन राजधानियां हैं?
- Top 15 Facts about Space: अंतरिक्ष में सबसे पहली सेल्फी कब खींची गई थी?